फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Meja Dam gate open, three flow

मेजा बांध के गेट खुले, तीन बहे

Tue, 27 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Meja Dam gate open, three flow
लालपुर डैम जिसे रविवार से नया पुल बनाने के लिए तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
मेजा बांध का फाटक खोले जाने से सोमवार की शाम गेट के पास मछली मार रहे एक युवक समेत तीन लोग बह गए । जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग बचा लिए गए। पुलिस ने  उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


राजापुर गंाव निवासी श्यामबली कोल 35 वर्ष सोमवार की शाम मेजा बांध के एक गेट के पास ददरी गांव के नीचे मछली मारने के लिए जाल लगा कर खड़ा था।  इसी दौरान बांध में अचानक पानी बढ़ने पर उसके तीन गेट खोल दिए गए। जिससे गेट के पास मछली मार रहा श्यामबली पानी की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों पुलिस कोसूचना दी। जानकारी होते ही पहुंची लालगंज पुलिस ने गेट बंद करा कर बहे युवक की खोजबीन कराई तो ददरी गांव के पास पत्थरों के बीच में फंसा पाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाम करीब छह बजे बांध से छोड़े गए पानी के कारण कोटा घाट के पुल पर पानी भर गया। जिससे  गुजरते समय  कोटा शिवप्रताप सिंह निवासी साठे 50 वर्ष तथा भीटहा गांव निवासी झगड़ू 40 वर्ष बह गए।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सिंचाई विभाग ने तत्काल फोन कर गेट बंद कराया। इसके बाद गोताखोरों को पानी में उतार कर बह रहे दोनों लोगों को बचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed