फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   meeting

अपराधियों का गिराएं घर, बंदूक का लाइेंसस करें निरस्त

Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
meeting
मिर्जापुर। विशेष सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। उन्होंने अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन के पास बन रहे बैरक का निरीक्षण किया। बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी रखी जाए, कहा कि जो बड़े अपराधी है उनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आपसी सामंजस्य से काम करें। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जिससे अपराध करने वालों में डर पैदा हो। उनकी अवैध कमाई को जब्त किया जाए। उनका घर गिराएं और बंदुक के लाइसेंस निरस्त करें। इसके बाद विशेष सचिव प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन बैरक का भी निरीक्षण किया। कहा कि निर्माण तत्काल पूर्ण कराया जाए। साथ ही भवन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त उपजिलाधिकारी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed