फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   measured by day, demolished by night

Mirzapur News: दिन में नापी, रात में ध्वस्तीकरण

Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
measured by day, demolished by night
रमईपट्टी चौराहा पर अतिक्रमण स्थान की नाप करते लेखपाल। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सड़क चौड़ीकरण के लिए इन दिनों महुवरिया से शुरु हुआ अभियान रमईपट्टी तक पहुंच गया है। दिन में सड़क की नापी हो रही है और रात में ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। मंगलवार को भी रमईपट्टी में नापी कराई गई। बहुत से लोगों ने स्वत: ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू किए। मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में रमईपट्टी तिराहा पर नापी कराई गई। बताया गया कि सड़क पर 66 फिट की चौड़ाई ली जा रही है। मध्य सड़क से 33 फिट बाएं व 33 फिट दाहिने तक भूमि खाली करायी जाएगी। लोगों से कहा गया कि वह अपने अतिक्रमण स्वत: हटा लें तो बेहतर होगा। यदि प्रशासन हटवाएगा तो संबंधित से हर्जा खर्चा भी वसूला जाएगा। सोमवार की रात रमईपट्टी तिराहे पर ही एक इंटर कालेज के स्वामित्व वाली चहारदीवारी को प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया। सुबह लोग उठे तो लोगों को जानकारी हुई। इसको लेकर लोगों ने काफी आक्रोश भी जताया। उधर, नगर के एएसजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने एसडीएम सदर को पत्रक देकर कहा कि रमईपट्टी तिराहे पर विद्यालय की जमीन है। अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण हटाकर विद्यालय की स्वामित्व वाली भूमि में कब्जा कर रहे हैं। मांग की कि विद्यालय व छात्रों के हित में इस अतिक्रमण व हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed