फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maximum 1.20 lakh farmers applied for crop insurance in the district

Mirzapur News: जिले में सबसे अधिक 1.20 लाख किसानों ने फसल बीमा के लिए किए आवेदन

Wed, 13 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Maximum 1.20 lakh farmers applied for crop insurance in the district
मिर्जापुर। सूखा, बाढ़, प्रतिकूल मौसम नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक है कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा कराएं। इसके लिए ऋणी कृषकों के साथ-साथ गैर ऋणी किसान भी अपना फसल बीमा कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल डॉ. अशोक उपाध्याय ने कहा कि जिन किसानों ने अपना केसीसी बनवाया है वे शीघ्र ही बैंक से संपर्क कर अपनी फसलों का बीमा करा लें। जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है और वे अपनी फसल का बीमा कराना चाहते हैं तो वे अपने निकट के बैंकों अथवा सीएससी पर जाकर फसल बीमा कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि विंध्याचल मंडल में 206467 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें मिर्जापुर के सबसे अधिक 120200 किसानों ने फसल बीमा के लिए अपना आवेदन किया है। भदोही के 26106 व सोनभ्रद से 58322 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि गैर ऋणी कृषकों के लिए 14 अगस्त तक आखिरी मौका है। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि ऋणी किसान 30 अगस्त तक अपनी फसल बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


खरीफ में इन फसलों करा सकते हैं बीमा
खरीफ 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, मूंगफली, तिल, अरहर एवं मिर्च को अधिसूचित किया गया है। इसमें बीमित धनराशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम धान में 1826 रुपये, मक्का में 510 रुपये, बाजरा में 626 रुपये, ज्वार में 712 रुपये, तिल में 2200 रुपये, मूंगफली में 1612 रुपये व अरहर में 1454 रुपये जमा करके अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए घोषणा पत्र भरकर अपने बैंक में जमा करना होगा।
विज्ञापन



क्षतिपूर्ति हेतु 72 घंटे के अंदर करना होगा सूचित
प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए खरीफ वर्ष 2024-25 में अधिक से अधिक किसानों फसल बीमा कराया था। जिसके सापेक्ष खरीफ 2024 में कुल 8989 किसानों को 627.20 लाख की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी की ओर से किसानों के खाते में भेजा गया था। जिसमें प्रभुनाथ सिंह को 80958 रुपये, सोना देवी को 79333 रुपये, नरेंद्र कुमार को 77570 रुपये, जय सिंह को 74861 रुपये, रवि कुमार को 68441 रुपये, बीमा कंपनी द्वारा क्षतिपूर्ति का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed