फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mats will be laid on major routes of Vindhya Corridor

Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर के प्रमुख मार्गों पर बिछाए जाएंगे मैट

Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Mats will be laid on major routes of Vindhya Corridor
मिर्जापुर। चिलचिलाती धूप में नंगे पांव मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के पैर अब नहीं जलेंगे। विंध्य काॅरिडोर के परिक्रमा पथ के अलावा मंदिर तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर मैट बिछाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ, इंट्रेंस प्लाजा के आसपास बनी सीढि़यों पर बिछाए गए ग्रेनाइड के पत्थर तेज धूप में जल रहे हैं। इसके चलते मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का नंगे पांव मंदिर पहुंच पाना मुश्किल हो जा रहा है। फर्श पर कहीं थोड़ी सी नमी होने पर फिसलन के चलते श्रद्धालुओं के गिरने का भी खतरा बना रहता है। इस तरह की दिक्कतों को देखते ही न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा सदर बाजार मार्ग पर सभी प्रवेश द्वारों पर प्रशासन की ओर से स्थायी रूप से मैट बिछाने योजना तैयार की जा रही है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्दी ही इंट्रेंस प्लाजा के अलावा मां विंध्यवासिनी मंदिर तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर स्थानों पर मैट बिछाए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह ने बताया कि मैट के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed