{"_id":"7215b57b3d0f50df12227474c07aedab","slug":"mass-protest-against-church-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च पर हमले के विरोध में प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च पर हमले के विरोध में प्रार्थना सभा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा में चर्च पर हुए हमले के विरोध में मसीही समुदाय के लोगों ने रविवार को सुबह इमानुएल चर्च मिशन कंपाउंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
इस दौरान लोगों को प्रेम, सहिष्णुता आदि का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करना चाहिए।
रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक इमानुएल चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा के बाद पादरी सुरेश मसीही ने कहा कि देश को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने की आवश्यकता है।
धार्मिक स्थलों पर तोड़ फोड़ करने से भावनाओं को ठेस पहुंचती है, क्योंकि धार्मिक स्थल पवित्र स्थान हैं जहां मानव समुदाय को सेवा, समर्पण व सदाचार, प्रेम, एकता, अखंडता आदि की शिक्षा दी जाती है।
प्रभु यीशु ने हमें त्याग, तप की जो शिक्षा दी है उसे धार्मिक स्थानों से ही संचालित किया जाता है।
ऐसे पवित्र स्थलों पर हमला होना चिंता का विषय है। शासन प्रशासन को धार्मिक स्थानों की सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए जिससे किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर एलन वाकर, संतोष कुमार, जानसन, मुकेश, विवेक लाल, आशीष मसीह, निर्मल मसीह, बेबी तहेरे, आनंद फारमर, उषा सिंह, रेनुका लायल, सुनील बटलर, रजनी बटलर, मौली डेविड आदि उपस्थित रहे।