फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mass marriage: The bride kept waiting in the pavilion, the bridegroom did not come till the scheduled time

सामूहिक विवाह: मंडप में दुल्हन करती रहीं इंतजार, निर्धारित समय तक नहीं आए दुल्हे राजा

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage: The bride kept waiting in the pavilion, the bridegroom did not come till the scheduled time
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान फुल पैकेज फैमिली ड्रामा देखने को मिला। अजीबोगरीब स्थित तब पैदा हो गयी जब विवाह मंडप में दूल्हे के न पहुंचने पर दुल्हन धाड़ मारकर रोने लगी। परिजन समेत मौजूद प्रशासनिक अधिकारी दुल्हन को ढांढस बधाने के साथ ही दूल्हे से मोबाइल पर संपर्क करने में लगे रहे। बार-बार संपर्क किए जाने पर गाड़ी खराब हो जाने, फतेहपुर, प्रयागराज और गोपीगंज तक आने की बात होती रही। घंटों प्रतीक्षा के बाद जब दूल्हे का मोबाइल स्वीच आफ हो गया। लेकिन देर शाम किसी दूसरे नंबर से फोन कर आने की बात कही तो गम का माहौल खुशी में बदल गया। दूल्हा के आने पर मंच पर आनन-फानन में मंडप तैयार कर विवाह कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मथुरा के युवक से तय हुई। विवाह मंडप में परिजनों संग युवती तो निर्धारित समय पर पहुंच गई। लेकिन तय समय तक दूल्हा नहीं पहुंचा। देरी होने का कारण मोबाइल पर पूछे जाने पर दूल्हे के परिजन वाहन खराब होने की बात कर कभी फतेहपुर तो कभी प्रयागराज व गोपीगंज तक आ जाने की बात करते रहे । शादी के लिए निर्धारित समय व्यतीत हो जाने के बाद भी व्याकुल परिजन समेत अधिकारी बार-बार दूल्हे व उनके परिजनों का इंतजार करते रहे। उधर दो बजे तक अन्य सभी का विवाह संपन्न हो गया। तीन बजे तक केवल एक परिवार और अधिकारी ही मौजूद रहे। इस बीच दूल्हे का मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। अधिकारी समेत परिजन मायूस हो गए। लेकिन अधिकारी व परिजन आस लगाए बैठे रहे। देर शाम दूल्हा परिजनों के साथ मंडप में पहुंचा। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद दूबे, एडीओ समाज कल्याण सिटी समेत निर्मला राय व दूल्हा, दुल्हन के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed