{"_id":"68190f7c21f40221770c6cfd","slug":"mason-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-house-owner-gets-burnt-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133332-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत, मकान मालिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत, मकान मालिक झुलसा
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के धनही गांव में सोमवार की शाम मकान निर्माण के दौरान सरिया सीधा करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर और मकान मालिक झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजगीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मकान मालिक को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धनही गांव निवासी बसंता पाल (48) घर से कुछ दूर अपने पाही पर एक बनवा रहे थे। दिलीप सिंह (38) राजगीर का काम कर रहे थे। ढलाई में लगाने के लिए सरिया को सीधा करते समय ऊपर लटक रहे हाई टेंशन तार में छू गया। जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों को पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. आनंद कुमार सिंह ने राजगीर को मृतक घोषित कर दिया। बसंता पाल को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।