{"_id":"635c2c5b15546b694a37e927","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-in-a-noose-under-suspicious-circumstances-mirzapur-news-vns68102383","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पक्कापुल पुतली घर के पास बृहस्पतिवार को देर शाम को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा गांव निवासी दुखरन मल्लाह ने पिछले वर्ष अपनी पुत्री पुष्पा (20) की शादी कटरा कोतवाली के पुतलीघर निवासी सुशील निषाद के साथ की थी। सुशील ऑटो चालक है। बृहस्पतिवार की शाम पुष्पा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटककर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे।
मायके वालों का आरोप है कि उनको सूचना दी गई कि मौत हो गई है। पुष्पा के ससुराल पहुंचे तो उसका शव बेड पर था और उसके गले पर निशान था। आरोप लगाया कि मायके वालों ने दहेज में बाइक की मांग की थी। बाइक नहीं देने पर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। दहेज नहीं देने पर पुत्री की हत्या कर शव फंदे में लटका दिया। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता दुखरन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।