{"_id":"5f552a008ebc3e44a7283cf3","slug":"married-woman-hanged-her-life-case-filed-mirzapur-news-vns5456155100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटककर विवाहिता ने दी जान, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटककर विवाहिता ने दी जान, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर वासित अली गांव में विवाहिता ने शनिवार की देर रात को कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकर रही थी। परिजनों पुलिस और मायके वालों को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के रामपुर वासित अली गांव निवासी इरफान की शादी 2018 में तराना से हुई थी। दोनों को 11 माह का पुत्र है। पति इरफान मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लाकडाउन में घर लौट कर आया था। वह फिर से मुंबई जाने की तैयारी में लगा था। एक-दो दिन में वह मुंबई लौटने वाला था। रात को इरफान की पत्नी तराना खाना खाकर कमरे में अकेले सोने चली गई थी। रात को उसने पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर लटक गई। सुबह सोकर न उठने पर परिजनों ने आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद भी नहीं उठी तो कमरे के पास जाकर दरवाजा पीटा। दरवाजा अंदर से बंद रहने पर खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिया। सूचना पर मायके वाले और सीओ लालगंज भानु प्रकाश और थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तराना को फंदे से उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचायतनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।प्रयागराज के मांडा निवासी मृतका की मां रनिता बेगम ने ससुराल पक्ष पति इरफान, ससुर समसुद्दीन, सास महरुन निशा, देवर फैजान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।