फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman found unconscious on roadside

सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली विवाहिता

Tue, 07 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman found unconscious on roadside
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लुसा गांव में सोमवार की सुबह सड़क किनारे अचेत अवस्था में एक 20 वर्ष की विवाहिता पाई गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवपुरा पहाड़ी निवासी एक व्यक्ति के पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में हुई थी। रविवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सोमवार को महिला का पति उसे मायके में छोड़ने के लिए साइकिल पर लेकर जा रहा था। करौदा गांव के पास दोनों में फिर से विवाद हो गया। आक्रोशित पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ ने बीच-बचाव किया। इस बीच पत्नी किसी तरह वहां से भाग निकली। उधर पति ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। कुछ समय बाद लुसा गांव के पास सड़क किनारे वह महिला बेहोशी की हालत में मिली। मायके वालों की तहरीर पर आरोपी पति को पुलिस हिरासत में लेकर राजगढ़ चौकी लाई। मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed