फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman found hanging, case against husband

Mirzapur News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति पर मुकदमा

Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, case against husband
जमुई/चुनार। क्षेत्र के चौकिया गांव में बृहस्पतिवार को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ विवाहिता का शव मिला। मामले में मृतका के पिता ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के लिझरी गांव निवासी जयश्री की बेटी अर्चना (22) का विवाह तीन साल पहले चौकिया चुनार के आनंद के साथ हुआ था। दोनों की दो साल की बेटी है। अर्चना के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी का पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा था। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed