{"_id":"60f70baf8ebc3e61c32afacf","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-mirzapur-news-vns601556221","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भूसौला चौका निवासी सदानंद ने पुत्री विनीता की शादी 2006 में कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव के खम्हरिया निवासी परितोष के साथ की थी। विनीता को दो पुत्र काजू (12) व रौनक (6) हैं। सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर विनीता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को मंगलवार की सुबह छह बजे इसकी सूचना दी। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। विनीता के पिता संदानंद और भाई कृष्ण अपने परिवार के साथ पहुंचे। कृष्ण देव ने बताया कि उसकी बहन विनीता कुर्सी पर बैठी थी। गले में पड़ा फंदा पंखे से लटका था। मामला संदिग्ध नजर आने पर ससुराल वालों को पुलिस के आने तक शव को उसी तरह रहने की बात कहा और सभी लोग थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन उनका इंतजार करने के बजाय ससुराल वालों ने पास ही गंगा नदी के किनारे ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वाले कछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजन अंतिम संस्कार कर चुके थे। पीड़ित पिता की सदानंद ने थाने पर पुत्री की हत्या का शव को फंदे पर लटकाने और सबूत छिपाने के लिए शव को अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।