फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married mother-in-law returned to life, hanging her life

मायके से ससुराल लौटी विवाहिता ने फंदे पर लटककर दे दी जान

Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married mother-in-law returned to life, hanging her life
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी मोहल्ले में रविवार की रात को एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। झरोखे से परिजनों की नजर पड़ी तो दरवाजा तोड़कर उसे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गिरधर चौराहा निवासी 30 वर्षीय प्रियंका गुप्ता का विवाह चार वर्ष पूर्व नगर के घुरहूपट्टी निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र गुप्ता से हुई थी। सुरेंद्र गुप्ता स्कूल में भोजन सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य करते है। उनके एक तीन वर्ष की पुत्री पीहू है। प्रियंका गुप्ता अपने मायके गई थी। शाम को वह मायके से अपने ससुराल आई। रात को कमरे का दरवाजा बंद कर वह पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने गए। दरवाजा बंद से बंद मिलने पर परिजनों झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिया। दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फंद से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ सिटी अजय कुमार राय और शहर कोतवाल रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed