फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married dies by hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर विववाहिता की मौत

Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Married dies by hanging under suspicious circumstances
चुनार। थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर मैदान गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह परिवार के लोगों ने विवाहिता को कमरे के अंदर टुपट्टे के सहारे पंखे के एंगल से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोमल प्रजापति (22) पुत्री राजाराम प्रजापति का विवाह मई 2022 में चुनार थाना क्षेत्र के ही अदलपुरा आराजी लाइन सुल्तानपुर निवासी रवि कुमार से हुआ था। विवाह के एक महीने बाद रवि अपने काम पर पूना चला गया था। वह 20 नवंबर को घर वापस आने वाला था। लगभग दो माह से कोमल अपने मायके में रह रही थी। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर के लोग उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार को काठ मार गया। परिजनों की सूचना पर चुनार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने बताया कि विवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed