{"_id":"69cc10b1f2c6802c1708e11d","slug":"march-closing-counters-remain-open-government-offices-work-late-into-the-night-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-151159-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च क्लोजिंग : खुले रहे काउंटर, सरकारी कार्यालयों में देर रात तक हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च क्लोजिंग : खुले रहे काउंटर, सरकारी कार्यालयों में देर रात तक हुआ कार्य
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में कार्य करते पटल सहायक, स्रोत संवाद
- कई योजनाओं के लिए जारी हुआ बजट
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को अवकाश के बाद भी विभागों के काउंटर खुले रहे। साथ ही कोषागार समेत अन्य विभागीय कार्यालयों में देर रात तक कार्य होता रहा।
मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश था लेकिन बिजली निगम, नगर पालिका आदि विभागों के कैश काउंटर खुले रहे। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए अवकाश के दिन भी कैश काउंटर खुले रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि गृहकर व जलकर जमा करने के लिए पालिका के कैश काउंटर खुले रहे। इसी प्रकार कोषागार सहित राज्य सरकार के लगभग सभी विभाग खुले रहे और बजट संबंधित कार्य दिन भर होते रहे। मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि विभागों का बजट संबंधी कार्य हो रहा है। अभी कुछ स्पष्ट रूप से नहींं कहा जा सकता। सभी पटल सहायक लगातार कार्य कर रहे हैं। जो भी कार्य होंगे उनको पूरा किया जाएगा।
त्वरित आर्थिक विकास योजना के लिए 19. 45 करोड़ आवंटित
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 19.45 करोड़ रुपया आवंटित किए गए हैं। यह जानकारी देते जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबूलाल ने बताया कि इसके साथ ही पूर्वांचल विकास निधि के राज्यांश के रूप में छह करोड़ रुपये की मंगलवार को स्वीकृति दी गई। कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं।