फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Many teachers found absent, cut salary due to Eddie Basic inspection

एडी बेसिक के निरीक्षण में कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, कटा वेतन

Wed, 03 Feb 2021 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Many teachers found absent, cut salary due to Eddie Basic inspection
मिर्जापुर। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक फतेह बहादुर सिंह ने बुधवार को जिले के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय डढ़िया में सात शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मड़िहान बधवां 2.40 पर बंद मिला। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश बीएसए को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मड़िहान और राजगढ़ का हाल जाना। वर्ष 2020-21 के लिए जारी बजट खर्च न करने पर नाराजगी जताई। एडी बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, सहायक वित्त व लेखाधिकारी और वार्डेन से स्पष्टीकरण मांगा। संकुल किताबों का वितरण नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय डढ़िया में अनुदेशक कीर्ति सिंह व मृत्युंजय सिंह, शिक्षामित्र रामदुलार सिंह, किरण सिंह, जोगेंद्र सिंह निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इसमें से शिक्षामित्र रामदुलार सिंह, अनिता कुमारी सुबह 8.30 बजे हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से चले गए थे। शिक्षक को प्रेरणा, यू डायस आदि के बारे में जानकारी नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय बधवां के शिक्षक उपेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुशीला देवी आदि शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed