फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mantra given to stay healthy by doing yoga

Mirzapur News: योग कर निरोग रहने का दिया मंत्र

Thu, 22 Jun 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mantra given to stay healthy by doing yoga
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, काॅलेजों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों की तरफ से बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग कर सभी को निरोग रहने का मंत्र दिया। इस दौरान लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल स्थित महर्षि वेद पाठशाला में बटुकों ने योग किया। अनिल सिंह एवं आचार्य मधुराज तिवारी आदि मौजूद रहे। विंंध्य रेजीडेंसी परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित शिविर में जीडी बिन्नानी काॅलेज के प्रवक्ता डाॅ. केके चौरसिया ने कहा कि योग से मनुष्य की कई असाध्य बीमारियां ठीक हो जाती हैं। लालगंज स्थित
विज्ञापन

श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में गोष्ठी हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. केके गिरी ने बताया कि मन पर नियंत्रण करने से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी भरतलाल सरोज, तहसीलदार शशांक शेखर राय, खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव, डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी, डॉ.संजय सिंह आदि योग शिविर में शामिल हुए। हलिया स्थित पंचशील डिग्री काॅलेज में पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी शिवमूरत योगी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में बीडीओ कुलदीप कुमार व ग्राम प्रधानों ने योगाभ्यास किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह के साथ पुलिसकर्मियों, रेंजर आरएन जैसल के साथ वनकर्मियों, परिषदीय स्कूलों में अध्यापकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। चुनार
किला रोड स्थित परेड स्थल पर लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह, एसडीएम चुनार नवनीत सेहारा आदि उपस्थित रहे।
तहसील, ब्लाॅक, नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का मंत्र लिया। गोसाईंपुर स्थित विंध्य गुरुकुल महाविद्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। कैलहट स्थित राजदीप महाविद्यालय में प्रबंधक राज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में छात्रों ने योग के गुर सीखे। अदलहाट
क्षेत्र में सभी सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों, विद्यालयों में योग शिविर आयोजित किए गए। आदर्श इंटर कॉलेज, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज खजुरौल, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना, नव ज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी, आदर्श जनता पीजी कॉलेज कोलना में प्रबंध निदेशक दिलीप सिंह तथा विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला में प्रबंध निदेशक नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी की देखरेख लोगों ने योग किया। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में सभी आचार्य महेंद्र, राम निहाल व माधुरी के साथ विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।
कछवां स्थित
पंडित रामकिंकर उद्यान पार्क में अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक अमरजीत सिंह लोगों को योगाभ्यास कराया। सीखड़ स्थित नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मृणालिनी सिंह ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाल। नरायनपुर के

सोनई में हनुमान मंदिर के पास स्थित खेल मैदान में योग प्रशिक्षु ज्योति सिंह सभी को योगाभ्यास कराया।





उधर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने अमृत सरोवरों के पास बुधवार को अधिकारियों संग प्रधानों व ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। सिटी विकास खंड के अघवार में ज्वाइंट बीडीओ शशिकांत पांडेय की मौजूदगी में योग प्रशिक्षिका रेनू राय व अंजनी सिंह ने योसाभ्यास कराया। कुशहा व नौहां स्थित अमृत सरोवर पर ग्राम विकास अधिकारी की अध्यक्षता में योग महोत्सव आयोजित किया गया। अर्जुनपुर में ग्राम प्रधान पार्वती देवी की अध्यक्षता में ग्रामीण महिलाओं ने योगाभ्यास किया। अघौली में ग्राम प्रधान दीपक बिंद, देवापुर पचवल में ग्राम प्रधान हिरन सोनकर की मौजूदगी में ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। विकास खंड छानबे में खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता, ब्लाॅक कर्मियों ने विजयपुर स्थित अमृत सरोवर पर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article