लालगंज। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक कर मनरेगा कार्यों की गांव वार समीक्षा की। ब्लाक में कार्यरत सभी मनरेगा तकनीकी सहायकों से गांवों में कराए जा रहे मनरेगा योजना के विभिन्न कार्यों जैसे गोट शेड मुर्गी, कैटलशेड आदि की जानकारी ली। कहा की गरीब कल्याण रोजगार योजना के कार्यों में शिथिलता अक्षम्य है। सभी गांवों में वर्मी कंपोस्ट मनरेगा योजना से कार्यों को तुरंत प्रारंभ करें।
सीडीओ ने एपीओ से कहा की सभी कार्यरत टीए की अलग अलग प्रगति रिपोर्ट तैयार करें। समीक्षा बैठक के बाद सीडीओ अविनाश सिंह ने रामपुर वासिद अली चितांग आदि गांवों में निर्माणाधीन बकरी-मुर्गी शेड कैटल शेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, सीबीओ डॉ. कपूर सिंह, एडीओ पंचायत रतन कुमार, श्यामधर तिवारी, मुस्ताक अहमद, विश्वेश प्रकाश सिंह आदि रहे।