फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man returning after distributing daughter's wedding card dies in accident

Mirzapur News: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Man returning after distributing daughter's wedding card dies in accident
मिर्जापुर। बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की बृहस्पतिवार की सुबह ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उपचार के लिए मिर्जापुर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली के छतैनी कुलकवार गांव निवासी अशोक साहू (40) के बेटी साक्षी की शादी दो मार्च है। वह शादी का कार्ड देने के लिए बरबसा गांव में अपने बुआ के घर बृहस्पतिवार की सुबह आए थे। कार्ड देने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास एक एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान देर शाम को मौत हो गई। मौत से परिवार में कोेहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। खुशियों का माहौल था। वहां मातम पसर गया। अशोक के परिवार में दो बेटियां साक्षी, दीक्षा और दो बेटे ओम प्रकाश और हरिओम हैं। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि हादसे में घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed