फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man killed by hitting him with iron rod in mirzapur there was dispute during construction

Mirzapur: लोहे की रॉड से मारकर प्रधान प्रतिनिधि की हत्या, कूड़ा घर निर्माण के दौरान हुआ था विवाद

Sun, 06 Aug 2023 01:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के अकोढ़ी गांव में लोहे की रॉड से हमला से हुए हमले मेंजयनारायण (42) की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Man killed by hitting him with iron rod in mirzapur there was dispute during construction
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अकोढ़ी गांव में बन रहे कूड़ा घर को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति जयनारायण (42) की मौत हो गई।

विज्ञापन

 घटना के बाद से गांव में तनाव है। अकोढ़ी गांव में कूड़ा घर का निर्माण हो रहा है। प्रधान प्रतिनिधि जय नारायण निर्माण कार्य की देखरेख करते थे।

शनिवार रात को 10 बजे गांव निवासी अमित सिंह मौके पर पहुंचा और कहा कि ये उसकी जमीन है। उसने काम करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अमित सिंह ने अपने साथियों के साथ जयनारायण और मजदूरों पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से हुए हमले में जय नारायण को लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल जयनारायण को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह समेत अन्य अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed