फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   man died due to drowned in ganga came to perform cremation in mirzapur

यूपी: दाह संस्कार करने आया युवक गंगा में करने लगा स्नान, डूबकर मौत

Sun, 03 Oct 2021 01:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Oct 2021 01:13 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के चितेश्वर घाट पर हादसा हुआ। शव दाह करने के बाद स्नान करते समय एक युवक डूब गया। 

विज्ञापन
man died due to drowned in ganga came to perform cremation in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन सुल्तालपुर अदलपुरा में चितेश्वर घाट पर शव दाह करने के बाद स्नान करते समय एक युवक डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद युवक को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


वाराणसी के राजातालाब थाना क्षैत्र के सरैया निवासी राकेश बिंद पुत्र जवाहिर बिंद के चचेरे भाई स्व. रामवृक्ष का दाह संस्कार करने के लिए परिवार के लोग चुनार कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन सुल्तालपुर अदलपुरा में चितेश्वर घाट पर  आए थे।
विज्ञापन


दाह संस्कार के बाद स्नान करते समय राहुल बिंद(28) पुत्र श्याम बिहारी निवासी नरसड़ थाना राजा तालाब वाराणसी गहरे जल में जाने से डूब गया। लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग खोजबीन करने में जुटे। सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से परिजनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। दाह संस्कार में आए लोग पहले से आहत थे। डूबने से एक और मौत ने उनको झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed