फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man arrested in mirzapur he cheat as name of Keshav Prasad Mauryas son

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बेटा बताकर एसपी को हड़काया, हुआ ये अंजाम

Tue, 05 Nov 2019 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Nov 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Man arrested in mirzapur he cheat as name of Keshav Prasad Mauryas son
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
मिर्जापुर एसपी समेत अन्य अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का बेटा बनकर धमकाने वाले को कछवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी दिनेश मौर्या पुत्र शीतला प्रसाद मौर्या को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है। थाने पर लाकर पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक लोगों से ठगी की बात को स्वीकार किया।
विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। दिनेश घर पर रहकर ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बेटा बनकर लोगों को फोन कर हड़काता था। उसने कई लोगों का काम कराने व नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा वसूलता था। चूना लगाने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने  दिनेश मौर्या पुत्र शीतला मौर्या को आधा दर्जन मामलों में पाबंद किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का भी दौर जारी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया आरोपित इन दिनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का पुत्र आशीष मौर्या बनकर अपनी धौंस जमाता फिर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मिर्जापुर डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मामले और कछवां थाना क्षेत्र में बालू के ठेके आदि को लेकर कई बार फोन कर कुछ लोगों की पैरवी करता था। खुद को डिप्टी सीएम केशव मौर्या का पुत्र बताता था। शक होने पर उसके नंबर की जांच कराई गई तो पता चला कि वह एक ठग है। उसे गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों की पैरवी के लिए फोन करता था। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed