{"_id":"58f661634f1c1b3874472877","slug":"mama-s-death-niece-wounded-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मामा की मौैत, भांजा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मामा की मौैत, भांजा जख्मी
mirzapur
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर-औराई मार्ग पर चील्ह तिराहे के पास पिकअप की चपेट में आने से मंगलवार की दोपहर 12 बजे मामा की मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक का दस वर्षीय बेटा मामूली रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। स्थिति चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर लगते ही घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। महिलाए रोती बिलखती अस्पताल पहुंची।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय मोल्ला निवासी शंभू साहू 39 वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद साहू के भाई कांता की 21 अप्रैल को शादी होनी है। जिसका निमंत्रण पत्र शंभू रिश्तेदारों के यहां बांटने में लगा हुआ था। भाई की शादी की तैयारी जोरशोर से चल रही थी। मंगलवार को शंभू अपने दस वर्षीय बेटे प्रज्वर व देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी भांजा दिवाकर उर्फ जंटू 22 वर्ष पुत्र अशोक के साथ जौनपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार को निमंत्रण पत्र देने गया था। सुबह दस बजे वह जौनपुर से मिर्जापुर के लिए चला। गोपीगंज चील्ह मार्ग के रास्ते घर आ रहा था। बाइक सवार जैसे ही चील्ह तिराहे पर पहुंचे कि पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया।
टक्कर लगते ही शंभू पहिया के नीचे गिर पड़ा जिससे कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही भांजा भी वाहन में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बेटा प्रज्वर दूर गिरने से मामूली रूप से घायल हुआ। जानकारी होते ही भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण इकटठा हो गए और एंबुलेंस बुलाकर तत्काल तीनों को जिला चिकित्सालय भेजा। जहां उपचार के दौरान शंभू ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने जंटू को वाराणसी रेफर कर दिया गया।