फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make villagers aware of vaccination

वैक्सीनेशन के प्रति आम ग्रामीणों को करें जागरुक

Fri, 21 May 2021 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Make villagers aware of vaccination
नरायनपुर। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेडुआ पहुंचे चुनार विधायक अनुराग सिंह ने चिकित्सकों को कोविड -19 के वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा दिव्या सैनी ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया के बारे में विधायक को जानकारी देते हुए बताया कि एक वाल्व में 10 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाता है। जब एक साथ 10 लोग स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने आएंगे तभी सभी का वैक्सीनेशन संभव हो पाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है। चुनार विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए आम जनमानस को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक किए जाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व विधायक की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा मिर्जापुर में भी जानकारी लिया गया। इस दौरान जितेंद्र, आलोक कुमार सिंह, डा विजय सिंह, डा अरविंद, मानकी देवी, सरिता, रामाशीष पांडेय, चन्द्रशेखर सिंह, सतवन्त भारती, लक्ष्मी गुप्ता, आशुतोष दूबे, संतोष चौरसिया, कन्हैया लाल गुप्ता, अजीत सिंह कश्यप, सीमा कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed