फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make Panchayats meeting compulsorily by 31 January

31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से कराएं पंचायतों की बैठक

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Make Panchayats meeting compulsorily by 31 January
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठक 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से करा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैठक जरूरी इसलिए है कि आवश्यकताओं एवं समस्याओं का उचित आंकलन किया जा सके। क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना में सम्मिलित की जाने वाली गतिविधियों का चयन क्षेत्र की ग्राम, पंचायतों की कार्ययोजना के आधार पर जिला पंचायत की गतिविधियों का चयन, जिले की क्षेत्र पंचायतों की कार्ययोजना के आधार पर तैयार किया जाय। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, वन विभाग सहित अन्य संबंधित ग्राम स्तर पर कार्यरत विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना को जीपीडीपी में सम्मिलित कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की कार्ययोजना जीपीडीपी में सम्मिलित करें। शिक्षा विभाग विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम विकास विभाग की ग्राम पंचायत स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाई जाने वाली ग्राम गरीबी न्यूनीकरण योजना तथा वन विभाग की ओर से जैव विविधता रजिस्टर संबंधी गतिविधियों को भी जीपीडीपी में सम्मिलित किया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम सभा की दो बैठकें कराई जाएं। ग्राम सभा की प्रथम बैठक में पिछले वर्ष के मिशन अन्त्योदय सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। कहा कि ग्राम सभा की बैठक के आयोजन के तुरन्त बाद ग्राम सभा की जीओ टैगिंग एवं फोटो अपलोड किया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद के अलावा सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed