{"_id":"656a32315201d9fe600aa345","slug":"make-life-safe-by-following-traffic-rules-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-9203-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यातायात नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यातायात नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को यातायात माह का समापन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन व स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी सुरक्षा व नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने यातायात नियमों के पालन को नैतिकता व व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित बताते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन को अपनी आदत में शुमार करें। इससे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका समाज में अदा की जा सके। जिस तरह जीवन जीने के लिए नियम बने हुए हैं। ठीक उसी तरह सड़क पर चलने के लिए यातायात नियम है। जिनका पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। जन जागरूकता अभियान का समाज में सार्थक व सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। भविष्य में भी इसे सतत रूप से जारी रखते हुए यातायात सुरक्षा व नियमों के प्रति जन-जन को जागरूक किया जाएगा। जानबूझ कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। समापन समारोह के दौरान यातायात माह को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव, प्रभारी यातायात विपिन पांडेय आदि रहे।
यातायात माह में 17 हजार वाहनों को ई-चालान
यातायात माह के दौरान जनपद के सभी थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा लगभग 17000 वाहनों का ई-चालान किया गया। दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 12365 वाहन चालकों व तीन सवारी में 1213 वाहन चालकों का चालान किया गया। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट धारण न करने वाले 446 वाहन चालकों का चालान किया गया। नो-पार्किंग में कुल 1246 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 363 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस चलाने वाले 677 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। नवंबर माह में सबसे अधिक चालान करने वाले में शहर कोतवाली 744 चालान के साथ प्रथम, कटरा कोतवाली 646 के साथ द्वितीय, 622 चालान के साथ कछवां थाना तीसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक चालान करने वालो में यातायात उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह 720, यातायात मुख्य आरक्षी लक्ष्मण राय 575, यातायात मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश शुक्ला 450 वाहनों का चालान किया।