फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make arrangements for cleanliness and lighting in Ghala Dham: ADM

गड़बड़ा धाम में सफाई और प्रकाश की करें व्यवस्था : एडीएम

Fri, 05 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for cleanliness and lighting in Ghala Dham: ADM
हलिया। चैत्र नवरात्र मेला के मद्देनजर गड़बड़ा धाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने मां शीतला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित सफाई और प्रकाश व्यवस्था का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने शीतला मंदिर से हनुमान मंदिर तक बिजली का पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था करने तथा जॉइंट बीडीओ को मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के अलावा शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सेवटी नदी में पुल के बगल में बना अस्थायी रास्ता क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम गुलाब चंद्र, थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed