फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make a proposal for a double lane road till Ashtabhuja temple

Mirzapur News: अष्टभुजा मंदिर तक डबल लेन सड़क के लिए प्रस्ताव बनाएं

Fri, 25 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Make a proposal for a double lane road till Ashtabhuja temple
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के जरिये सड़कों और सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई। डीएम ने पीडब्लूडी के अभियंताओं से कहा कि प्रयागराज हाईवे से अष्टभुजा मंदिर तक डबल लेन सड़क का प्रस्ताव बनाएं।
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि खम्हरिया संपर्कर्क मार्ग की मरम्मत बहुत जरूरी है। इसे कार्ययोजना में शामिल किया जाए। साथ ही कालीखोह मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का सुझाव दिया। विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मड़िहान तहसील अन्तर्गत पचोखरा संपर्क मार्ग का मरम्मत वर्षा होने के पूर्व कराया जाए। कोटवा दीपनगर संपर्क मार्ग की झाड़ियों की कटाई और लालपुर-कलवारी मार्ग के भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाते हुए कार्य योजना में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विन्ध्याचल से गंगा घाटो को जाने वाले प्रमुख मार्गो के चौड़ीकरण के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि यदि कोई अन्य सड़कों, पुलों की मरम्मत और निर्माण का प्रस्ताव हो तो समय से उपलब्ध करा दें ताकि शासक को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष अपना दल एस रामलौटन बिंद, सासद अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed