Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Major accident in Mirzapur boat capsized in Ganga river five students rescued one missing

मिर्जापुर में बड़ा हादसा: पार्टी करने वाराणसी गंगा पार जा रहे छात्रों से भरी नाव पलटी, एक डूबा; पांच बचाए गए

Fri, 27 Jun 2025 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

Mirzapur News: गांगपुर गांव से वाराणसी जा रही नाव अचानक पलट गई। इस दौरान पांच छात्रों को बचाया गया, जबकि एक छात्र लापता है। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Major accident in Mirzapur boat capsized in Ganga river five students rescued one missing
मिर्जापुर में छात्रों से भरी नाव पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में बड़ा हादसा हुआ। यहां से वाराणसी जा रही नाव गंगा नदी में डूब गई। जिससे नाव में बैठे छात्र डूबने लगे। इनमें पांच छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन एक छात्र लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। काफी देर तक छात्र के न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।  

विज्ञापन


ये है मामला
चुनार थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से छह छात्र पार्टी मनाने के लिए गंगा पार वाराणसी जा रहे थे। नाव में छेद होने की वजह से नाव पलट कर डूब गई। नाव में सवार छह छात्र डूबने लगे। पांच लोग किसी तरह गंगा किनारे पहुंचे। जबकि एक किशोर डूब गया।
विज्ञापन


गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अजय कुमार (17) गांव के अर्जुन साहनी, मल्लू साहनी, अंश, सूरज, आकाश के साथ छोटी सी नाव से गंगा नदी में गए थे। नाव डूबने से भतीजा अजय नदी में डूब गया। बाकी बच्चे बच गए। चुनार कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि गंगा नदी में नाव पलटने से एक किशोर डूबा है। जिसकी तलाश की जा रही है। नाव सवार  पांच  बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Ballia Crime: बाइक से भार रहे बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी को लगी गोली; गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed