{"_id":"68530a9aefd702b36a04895c","slug":"maize-purchasing-center-opened-in-sikhad-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135361-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीखड़ में खोला गया मक्का क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीखड़ में खोला गया मक्का क्रय केंद्र
विज्ञापन
मिर्जापुर/सीखड़। जिले में धान और गेहूं की तर्ज पर अब सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्के की भी खरीद होगी। इसके लिए सीखड़ ब्लॉक में क्रय केंद्र खोल दिया गया है। किसान को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। 2225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तय एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) पर किसानों से मक्का खरीदा जाएगा।
सीखड़ ब्लाक क्षेत्र में ज्यादातर किसान सब्जियों के अलावा गर्मी व बारिश के सीजन में मक्का उत्पादन करते हैं। अभी तक किसानों को मक्का की फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता था। इस कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। किसानों की समस्या को देखते हुए जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से सरकार ने धान व गेहूं की तरह मक्का खरीद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर करने का फैसला किया। साथ ही मक्के के रेट का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 2225 रुपये घोषित कर दिया। केंद्र प्रभारी रविशंकर ने बताया कि मक्का खरीद के लिए सभी क्रय केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
साथ ही उन्हें मक्का खरीद के लिए तौल कांटा, वारदाना आदि सामग्री भी दे दी है। ऐसे में अब पंजीयन कराकर किसानों से मक्का खरीद की जाएगी। केंद्र प्रभारी रविशंकर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन व मानक के हिसाब से छह से सात बिंदुओं पर जांच पड़ताल के बाद प्रति बिघा नौ क्विंटल के हिसाब से मक्का खरीद की जाएगी।