फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahendra Singh became the President of Young Advocate Committee

Mirzapur News: महेंद्र सिंह बने नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष

Fri, 29 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh became the President of Young Advocate Committee
चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। चुनाव में अध्यक्ष पर महेंद्र सिंह (155) मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनमोल सिंह को 17 मतों से हराया। महामंत्री पद पर महेंद्र कुमार सिंह (151) मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार पांडेय को सात मतों से हराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह ने (177) मत पाकर जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी अमरनाथ यादव को आठ मतों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर अजय कुमार सिंह, सीताराम व ऋषि प्रकाश एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए गजेंद्र नारायण सिंह, शिवशंकर यादव, संजय यादव, हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, वीरेन्द्र प्रताप पटेल, जगदीश व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए राधेश्याम, राकेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रतन कुमार व अनिल कुमार निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बार भवन में मतदान सुबह 10 से शुरू होकर शाम तीन बजे समाप्त हुआ। सुबह ठंड एवं कोहरे के चलते मतदान की गति काफी धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान की गति तेज हुई और अंतिम समय तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर त्रिकोणीय संघर्ष रहा, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर रही। कुल पंजीकृत 357 अधिवक्ता मतदाताओं में सात ने टेंडर मतदान किया। इसके अलावा 346 ने मतदान किया। चुनाव एल्डर्स कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ द्विवेदी, रामनरायन सिंह, नंद किशोर सिंह, श्याममुरारी सिंह एवं कल्लू सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। सहयोग में बार के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र व महामंत्री राहुल कुमार सिंह लगे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed