फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahavir Jayanti celebrated in mirzapur dist.

अहिंसा परमो धर्म... का दिया संदेश

Wed, 20 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 20 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Jayanti celebrated in mirzapur dist.
महावीर जयंती
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2602वीं जयंती पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के बाजीराव कटरा से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए डंकीनगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां महावीर स्वामी का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


महावीर स्वामी की जयंती पर भगवान की भव्य शोभायात्रा नगर के बाजीराव कटरा स्थित जैन मंदिर से सुबह सात बजे निकाली गई, जो इमरती रोड, भैसहिया टोला, गणेशगंज, लालडिग्गी, बूढ़ेनाथ, त्रिमोहानी, धुंधी कटरा, चौबेटोला, होते हुए डंकीनगंज पहुंची, जहां श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विधिवत भगवान महावीर स्वामी जी का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया गया। पूजन-अर्चन उपरांत भगवान महावीर जी के जीवन व आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जयंती समारोह के तहत जहां एक ओर मंदिर पर प्रवचन का आयोजन किया गया, वहीं भक्तों के बीच घुघरी और जलेबी प्रसाद रूप में वितरित किया गया। भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा में जैन समाज के लोगों सहित नगर के आदर्श जैन बाल मंदिर के विद्यार्थियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


गोष्ठी के दौरान पारसनाथ दिगंबर जैन सभा के प्रबंधक संजीव कुमार जैन ने कहा कि महावीर स्वामी ने जीयो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म के मुख्य उपदेश के आधार पर आत्म कल्याण की राह बताई। अध्यक्ष विमल कुमार जैन ने अहिंसा के अग्रदूत महावीर स्वामी बचपन से ही अपने आचरण में अहिंसा को अपनाया था। आदर्श जैन बाल मंदिर के प्रबंधक अश्वनी जैन ने कहा कि अहिंसा के माध्यम से बड़ी से बड़ी सफलता को प्राप्त की जा सकती है। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर पर जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जयंती समारोह के दौरान प्रमुख रूप से दीपचंद्र जैन, ऋषभ जैन, पूनम चंद्र जैन, भीखम चंद्र सेठिया, अनूप चंद्र पुगलिया, चंद्रहास जैन, अरुण जैन, संजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed