फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maharashtra murder accused arrested from Vindhyachal

Mirzapur News: महाराष्ट्र मेें हत्या करने के आरोपी को विंध्याचल से पकड़ा

Wed, 01 Oct 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra murder accused arrested from Vindhyachal
मिर्जापुर। महाराष्ट्र के जलगांव जिला मुक्तेयनग थाना क्षेत्र के लालगोटा गांव स्थित कुल देवी के मंदिर के पुजारी के उत्तराधिकारी को लेकर किए गए हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार को रुद्राक्ष व माला बेचते समय गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाश में जुटी महाराष्ट्र पुलिस मंगलवार को आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के लालगोटा मुक्तेयनगर में कुल देवी मंदिर के पुजारी के उत्तराधिकारी को लेकर विवाद चल रहा था। राना मनमौजदार उत्तराधिकारी बनने वाले थे। उनके विपक्षी दिनेश बाबू पवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 अगस्त को लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से राना मनमौजदार पवार निवासी लालगोटा थाना मुक्तेयनगर की हत्या कर दी थी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी दिनेश बाबू पवार वहां से भाग गया
विज्ञापन

। घटना के बाद बंगाल चला गया था। नवरात्र प्रारंभ होने पर छिपने व व्यवसाय के लिए विंध्याचल चला आया। सड़क किनारे रुद्राक्ष व माला बेचने लगा। दिनेश का पुरा परिवार रुद्राक्ष व माला बेचने का कार्य पहले से ही करता हैं। इधर विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय विंध्याचल में संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए संदिग्ध से पूछताछ की। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दी गई तो पता चला कि दिनेश वहां पर हत्या कर भाग के आया है। विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना मुक्तेयनगर पीएसआई निलेश गोस्वामी के साथ दिनेश को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed