{"_id":"67c9f2373d64275ec5086bbb","slug":"magistrates-will-take-charge-of-law-and-order-during-holi-and-eid-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-130621-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: होली और ईद में कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: होली और ईद में कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
मिर्जापुर। रमजान और होली में कानून व्यवस्था पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी संभालेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नगरीय और ग्रामीण इलाकों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। कहा है कि नगर मजिस्ट्रेट शहर और उप जिला अधिकारी ग्रामीण इलाकों के प्रभारी मजिस्ट्रेट होंगे।
डीएम कहा कि सभी उप जिला मजिस्ट्रेट तहसीलों में कानून व्यवस्था संभालने के लिए जरूरत के अनुसार नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगा सकते हैं। कोतवाली शहर, कटरा व नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट, विन्ध्याचल तथा तहसील सदर क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, चील्ह थाना क्षेत्र में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर और जिगना थाना क्षेत्र में तहसीलदार सदर को जिम्मेदारी री गई है।
कोतवाली देहात के मजिस्ट्रेट बीडीआे सिटी, कछवा थाने के बीडीआे मझंवा और थाना पड़री के तहसीलदार न्यायिक सदर होंगे। थाना लालगंज व लालगंज तहसील क्षेत्र एसडीएम लालगंज, हलिया बीडीआे को थाना ड्रमंडगंज, थाना मड़िहान व मड़िहान तहसील के मजिस्ट्रेट एसडीएम मड़िहान होंगे।
विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी तहसीलदार मड़िहान संभालेंगे। बीडीओ राजगढ़ को थाना राजगढ़, चुनार तहसील में एसडीएम चुनार, थाना अदलहाट तहसीलदार चुनार मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
थाना जमालपुर में बीडीओ जमालपुर और थाना अहरौरा बीडीओ नरायनपुर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
डीएम ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि वे मजिस्ट्रेट के साथ अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारियों को तैनात करें।