फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Magh Gupt Navratri 2025 Crowd of devotees gathered in Vindhyachal Dham

Magh Gupt Navratri 2025: विंध्याचल धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां की एक झलक पाने को बेताब रहे लोग

Sat, 01 Feb 2025 02:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

Vindhyachal Dham: महाकुंभ का विंध्यधाम में पलट प्रवाह होने से भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। शनिवार को मां के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन- पूजन करने पहुंचे। 

विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2025 Crowd of devotees gathered in Vindhyachal Dham
मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ माह में गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर शनिवार को बड़ी संख्या में विंध्य दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से दर्शन पूजन कर घर और परिवार के कुशल मंगल की कामना की। इस अवसर पर माता का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मां का दर्शन कर भक्तजन निहाल हो उठे। 

विज्ञापन


विंध्याचल मंदिर के छत पर साधक साधना में तल्लीन दिखे। शनिवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दिनभर चलता रहा। नारियल चुनरी,  माला फूल, लाची दाना रोरी रक्षा आदि डलिया में लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जहां मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। 
विज्ञापन


मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी तो किसी ने गभ गृह से मां का दीदार किया। घंटा घड़ियाल शंख एवं नगाड़े के साथ जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। भक्तों ने विधिवत मां का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश नवाया। मंदिर के गुंबद सहित हवन कुंड का परिक्रमा भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली एवं अष्टभुजा देवी के दिव्य स्वरूप का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed