फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Madrasa Board's examination will be under the supervision of Sector Magistrates

Mirzapur News: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Wed, 17 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board's examination will be under the supervision of Sector Magistrates
मिर्जापुर। जिले में 17 मई से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले के 1761 परीक्षार्थियों के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए तीन सेक्टर व आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र पड़ रहे हैं। वहां के तहसीलदारों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही आठ खंड शिक्षा अधिकारियों में से प्रत्येक को एक-एक केंद्र में होने वाली परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने व जांच के लिए तीन सचल दल भी बनाए गए हैं। एक दल का नेतृत्व बीएसए, दूसरे का जिला विद्यालय निरीक्षक और तीसरे का नेतृत्व जिला समाज कल्याण अधिकारी करेंगे। उनके साथ चार-चार सहायक लगाए गए हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। नगर क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र हैं। इनमें ओलियर घाट स्थित मदरसा अरबिया तथा मदरसा सुहेलिया शामिल हैं। छानबे विकास खंड के विजयपुर में दो परीक्षा केंद्र हैं। इसी प्रकार नरायनपुर, मड़िहान, कछवां आदि जगहों पर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रभारी जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रमेश ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। परीक्षाएं अपने निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed