फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Madrasa Anavarul Oloom won the match by seven runs

मदरसा अनावरुल ऊलूम ने सात रन से जीता मैच

Wed, 17 Feb 2021 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Anavarul Oloom won the match by seven runs
मिर्जापुर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे के मैदान में क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मदरसा अनावरुल उलूम ने ट्रैफिक हिटर्स को हराकर जीत हासिल की। मैच का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ले किया।
विज्ञापन

टास जीतकर मदरसा अनावरुल उलूम ने टास जीतकर बल्लेबाजी की। 20 ओवर में टीम ने नौ विकेट पर 146 रन बनाएं। इसमें उमेश यादव और अनिकेत यादव ने 31-31 रन बनाए। महेंद्र ने 25 रन बनाए। ट्रैफिक हिटर्स की ओर से हिमांशु ने तीन, राहुल ने दो, रोहित, सुनील और राहुल ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैफिक हिटर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें चंदन मालवीय ने 42, ऐश्वर्य तिवारी ने 30, हिमांशू पांडेय ने 19 रन बनाया। मदरसा अनावरुल उलूम उमेश यादव ने तीन, महेंद्र ने दो, अनिकेश ने दो, हिमांशु ने एक विकेट प्राप्त किया। अंपायरिंग मनोज यादव, अमर ज्योति विश्वकर्मा ने किया। स्कोरर राजीव रंजन विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार दुबे, रंजीत टंडन, मंगल यादव, दिनेश तिवारी, अशोक चौरसिया, सुभाष अस्थाना, डॉ. राजेश यादव, इंद्रेश, ओम प्रकाश मौर्या, लव कुमार पांडेय, अभय मौर्या, राजीव सिंह, नकुल यादव, देवेंद्र पांडेय, पंकज यादव, रमेश कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed