फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Made aware for corona vaccine by distributing hand bill

हैंड बिल बांटकर कोरोना वैक्सीन के लिए किया जागरूक

Sun, 06 Jun 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Made aware for corona vaccine by distributing hand bill
मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रविवार को घर-घर हैंडबिल बांट कर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिकों को जागरूक किया और टीका लगवाने की अपील की। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की सुबह ही पहले से ही निर्धारित जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली वार्ड पहुँचे। जहा हर घर दस्तक दे कर लोगो को हैंडबिल बांट कर टीका लगवाने के लिये लोगों से अपील भी की। बता दे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पालिकाध्यक्ष रविवार सुबह लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिये सड़को पर उतरे। पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त 38 वार्डो में सभासदों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर पहुँचकर लोगो को हैंडबिल बांट कर टीकाकरण में भाग लेने की अपील की। विभिन्न वार्डो में जहाँ सभासदों के नेतृत्व में भी लोगो को जागरूक किया गया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी से जारी इस जंग में टीका लगवाना अति आवश्यक है। टीका एकदम सुरक्षित है, लोगो के मन में किसी प्रकार का संशय नही होना चाहिये। टीका कई वैज्ञानिक परिक्षणो के बाद ही आम जनता को लगाया जा रहा है। कोरोना वायरस को हराने के लिये टीका ही एकमात्र उपाय है। नगर में 6 केन्द्रों पर टीका लगाने का कार्य हो रहा है। इसीलिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर टीका अवश्य लगवाये और अपने और पूरे परिवार को इस वायरस से बचाये। इस मौके पर सभासद कृष्ण मोहन, पूर्व सभासद सुरेश कसेरा, महेश वर्मा, नीलेश कसेरा, संजू, नान जी, बालगोविंद, संदीप कसेरा, वार्ड के पर्यवेक्षक सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed