फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Made absent even after giving exam, girl students took to the streets

Mirzapur News: परीक्षा देने के बाद भी कर दिया अनुपस्थित, सड़क पर उतरीं छात्राएं

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Made absent even after giving exam, girl students took to the streets
मिर्जापुर। परीक्षा देने के बाद भी किसी छात्रा को अनुपस्थित दिखा दिया तो किसी का विषय ही बदल गया। अंकपत्रों में गड़बड़ी की वजह से 300 छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहीं। इससे परेशान कमला आर्य कन्या पीजी कॉलेज (केएमपीजीसी) की छात्राओं ने सोमवार को मार्च निकाला और धरना प्रदर्शन किया। केएमपीजीसी छात्राओं का कहना था कि उनके अंकपत्रों में बहुत गड़बड़ियां हैं। उन्होंने जिस विषय की परीक्षा दी थी, उसकी जगह दूसरे विषय दर्ज हो गए हैं। वहीं, बहुत सी छात्राओं को अनुपस्थित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 300 छात्राओं के अंकपत्रों में त्रुटियां हैं। उन्होंने बताया जिलाधिकारी को भी पत्रक देकर समस्या से अवगत करा चुकी हैं। डीएम ने जांच टीम बनाकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया था लेकिन कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में वे परीक्षा फार्म नहीं भर पा रही हैं। छात्राओं ने छात्रवृत्ति न मिलने की समस्या भी उठाई। कहा पिछली बार भी कई छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। न तो पुस्तकालय की व्यवस्था ठीक है। पुस्तकें बहुत पुरानी है। प्रदर्शन में रीतू पटेल, अंजली प्रजापति, पद्मजा, अर्चना मौर्या, आकांक्षा समेत बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed