फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maam drinks in the smart class and then falls asleep there

Mirzapur News: स्मार्ट क्लास में डि्रंक करती हैं मैम, फिर वहीं सो जाती हैं

Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Maam drinks in the smart class and then falls asleep there
मिर्जापुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी की सात मार्च की एक जांच रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा की गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि एक आवासीय विद्यालय की स्मार्ट क्लास में मैम िड्रंक करती हैं। वहीं सो भी जाती हैं। विद्यालय परिसर में रहने वाली कई छात्राएं गर्भवती हैं।
विज्ञापन


डीएम ने मामले की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी से कराई। जिला प्रोबेशन अधिकारी की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि आवासीय विद्यालय में दो गुट हैं। दोनों गुटों के बीच खींचतान से व्यवस्थाएं बिगड़ी हैं। कठोर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनियमितताएं और शिकायतें मिली थीं। डीएम प्रियंका निरंजन ने छह फरवरी को जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 6 मार्च को विद्यालय की बालिकाओं से पूछताछ की थी। कुछ छात्राओं ने टीम के सामने अपना पक्ष रखा था तो कुछ ने लिखित दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

छात्राओं ने की ये शिकायतें

- बड़े बाबू की नीयत गंदी है। गुटखा खाकर आते हैं। सिगरेट पीकर उसका धुआं लड़कियों पर उड़ाते हैं।

- यहां पैसे लेकर प्रैक्टिकल में नंबर दिए जाते हैं।

- मैम लोग िड्रंक करती हैं। स्मार्ट क्लास में एसी लगा है, वहीं पर सो जाती हैं।

- कई लड़कियां प्रेगनेंट हैं। प्रेगनेंसी किट भी मिली है।

- कोई गेम नहीं कराया जाता और न खेल का सामान मिलता है।

- खाने में कीड़ा निकलता है। खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं है। दूध नहीं मिलता है। रोज फल भी नहीं मिलते।

- आर्ट और साइंस की छात्राओं में भेदभाव किया जाता है।

- एक बार बीमार लड़की को क्लीनिक तक घसीट कर मैम ले गई थीं।

- नहाने के लिए एक्सपायर साबुन दिया जाता है।

---------------------

वर्जन

ज्वाइंट कमेटी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा चुकी है। विद्यालय में आपसी गुटबाजी के चलते छात्राओं ने जो आरोप लगाए थे, वह पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन पाए गए थे। जांच रिपोर्ट में दैनिक सामग्री और खेल सामग्री की समस्याओं का उल्लेख था, जिसे दूर करने के निर्देश दिया गया था। इसके अलावा सारे आरोप निराधार हैं। - प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी


------------------------

प्रधानाचार्य को हटाया गया

मिर्जापुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वाति सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह सुबारती को नया प्रधानाचार्य बनाया गया है। यह कार्रवाई गड़बड़ी के आरोप के बाद की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed