{"_id":"5eebac608ebc3e4301258262","slug":"maa-vindhyavasini-temple-can-be-opened-by-22-june-mirzapur-news-vns5308095135","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जून तक खोले जा सकते है मां विंध्यवासिनी मंदिर के पट.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 जून तक खोले जा सकते है मां विंध्यवासिनी मंदिर के पट.
विज्ञापन
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज व्यवस्थापिका समिति की हुई बैठक में नामित पांच सदस्यीय टीम ने 48 घंटे बाद अपनी कार्य योजना रिपोर्ट गुरुवार को सौंप दी। गुरुवार रात्रि व्यवस्थापिका समिति के समस्त पदाधिकारियों के बैठक के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी को यह कार्ययोजना सौंपी जाएगी। तत्पश्चात मां विंध्यवासिनी का कपाट जल्द से जल्द खोलने पर विचार किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो 22 जून तक मां विंध्यवासिनी का पट आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खोला जा सकता है। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार भक्तों को दर्शन व पूजन कराने की व्यवस्था की गई है। बताते चले कि मंदिर खुलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के तहत कैसे श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी का दिदार कराया जाएगा इसके लिए एक अच्छी कार्य योजना तैयार करने के लिए श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था। 48 घंटे बाद टीम ने कार्य योजना रिपोर्ट अध्यक्ष को गुुरुवार को सौंप दिया है। रिपोर्ट मिलने और इसी दिन देर शाम हुई बैठक के बाद मंदिर खुलने की सुगबुगाहट तेज हो गई।
श्री विंध्य पंडा समाज विंध्याचल के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि पांच सदस्यीय टीम की कार्य योजना प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी को इस कार्य योजना को रखते हुए जल्द से जल्द मंदिर खोलने पर विचार किया जाएगा।-