{"_id":"68374d6274a07daf8d007b1d","slug":"maa-ashtabhuja-nose-ring-is-missing-shringaria-said-rats-must-have-taken-it-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिर्जापुर में मां अष्टभुजा की नथुनी गायब, शृंगारिया का बयान बनी पहेली, पुलिस ने शुरू की जांच; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिर्जापुर में मां अष्टभुजा की नथुनी गायब, शृंगारिया का बयान बनी पहेली, पुलिस ने शुरू की जांच; जानें मामला
Wed, 28 May 2025 11:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 11:22 PM IST
सार
माता अष्टभुजा की नथुनी गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। शृंगारिया बोले- चूहे ले गए होंगे। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंची और प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। नथुनी खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विंध्यधाम (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime News: विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर से मां की मूर्ति की नथुनी गायब हो गई है। बुधवार को इसकी सूचना वायरल होने पर पुलिस जांच करने पहुंची। पूछताछ में मुख्य शृंगारिया ने बताया कि एक महीने पहले नथुनी गिर गई थी। कहा कि मां की नथुनी चूहे ले गए होंगे। इसके बाद दूसरी नथुनी लगाई गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक खबर वायरल हुई कि अष्टभुजा मंदिर में एक आभूषण नहीं मिल रहा है। इसकी जानकारी होने पर सीओ नगर विवेक जावला, थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने मौके पर जाकर करने पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना एक महीने पुरानी है।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य शृंगारिया मनीष द्विवेदी ने बताया कि मां के शृंगार के दौरान नासिका में गाेंद के सहारे नथुनी लगाई जाती है, जो अक्सर रात में गिर जाती है। सुबह मंगला आरती के समय उसे फिर चिपका दिया जाता है। पिछले महीने मंगला आरती के लिए मंदिर खोला गया तो मां की नथुनी गायब थी। खोजबीन करने के बाद नथुनी नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरी नथुनी लगाकर मां अष्टभुजा का शृंगार किया गया। कहा कि चोरी जैसी बात नहीं है। नथुनी गिरने के बाद चूहे ले गए होंगे। नथुनी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।