फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lungs are infected with smoking

धूम्रपान से फेफड़े होते हैं संक्रमित

Tue, 01 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lungs are infected with smoking
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर बाल वैज्ञानिकों के बीच एक वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर धूम्रपान से हानियां, कोविड-19 की समस्या में धूम्रपान द्वारा होने वाले नुकसान पर मंथन हुआ। इसमें 57 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया और नशा न करने की शपथ ली।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने विश्व धूम्रपान निषेध दिवस एवं धूम्रपान से एकत्रित होने वाले प्रभाव को प्रयोग के माध्यम से समझाया। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि निकोटियाना प्रजाति के पेड़ के पत्तों को सुखाकर बनाए जाने वाला तंबाकू खास तौर पर नशे के लिए प्रयोग किया जाता है। तंबाकू जब जलता है तो वह एक टार नामक विशिष्ट पदार्थ पैदा करता है। यही नुकसान पहुंचाता है। तंबाकू में चार हजार से ज्यादा रसायन होते हैं। इनमें से 60 कैंसर का कारक होते हैं। हर साल 20 लाख लोगों की मौत इस तंबाकू की वजह से होती है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि एक सिगरेट पीने से जिंदगी के 11 मिनट कम होते हैं। शोधार्थी छात्र राजेंद्र कुमार ने बताया कि नशा करने वालों पर वैक्सीन का असर भी कम हो सकता है। समापन सत्र में जिला समन्वयक के साथ विशेषज्ञों ने तथा सभी बच्चों ने तंबाकू एवं धूम्रपान न करने की शपथ ली। विनायक, आशीष, रवि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed