फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   LTT's engine failure

एलटीटी का इंजन फेल

Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
LTT's engine failure
पटरी से उतरी ट्रेन - फोटो : self

विज्ञापन
 मुंबई से पटना जा रही एलटीटी एक्सप्रेस का इंजन सोमवार की भोर तीन बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। करीब तीन घंटे से ट्रेन को रोक कर रखे जाने पर यात्री नाराज हो गए हंगामा मचाने लगे। यात्रियों के शोर पर रेल अधिकारियों ने मालगाड़ी का इंजन काटवाया और एलटीटी एक्सप्रेस में लगा कर सुबह करीब छह बजे ट्रेन को रवाना कर दिया। तब यात्री शांत हुए। इलाहाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन आया और फेल हुए इंजन को तीन घंटे में मरम्मत कर दुरुस्त किया तब मालगाड़ी रवाना हो गई। 


मुंबई से 2142 लोक मान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस रविवार की रात पटना  जा रही थी। सोमवार की भोर करीब तीन बजे ट्रेन जैसे ही मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि उसका इंजन फेल हो गया। पहिए जाम हो गए। पांच मिनट ठहराव होने के बाद जब चालक गाड़ी को आगे बढ़ाने लगा तो ट्रेन नहीं बढ़ी। काफी प्रयास के बाद भी इंजन आगे नहीं बढ़ा तो चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को देते हुए इलाहाबाद कंट्रोल को भी सूचित किया। काफी देर से प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन को रोके रहने पर यात्री नाराज हो गए और प्लेटफार्म पर हंगामा मचाने  लगे।

विज्ञापन

नाराज यात्रियों ने कहा कि अगर इंजन फेल हो गया तो किसी मालगाड़ी को स्टेशन पर रोक कर उसका इंजन इसमें लगा कर इस ट्रेन को रवाना किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि जब तक दूसरा इंजन लगा कर ट्रेन रवाना नहीं किया जाता है तब तक वह लोग शांत नहीं बैठेंगे। यात्रियों के शोर पर करीब साढ़े पांच बजे एक मालगाड़ी का इंजन काट कर एलटीटी एक्सप्रेस में लगाया गया तब ट्रेन रवाना हो सकी। इलाहाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन आने के बाद  करीब तीन घंटे में इंजन को ठीक करने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed