{"_id":"6aac46a7f089e11f6c049191","slug":"lord-vishwakarma-was-worshipped-in-places-ranging-from-factories-to-engineering-colleges-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161397-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कारखानों से इंजीनियरिंग कॉलेज तक पूजे गए भगवान विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कारखानों से इंजीनियरिंग कॉलेज तक पूजे गए भगवान विश्वकर्मा
विज्ञापन
नलकूप कार्याशाला में भगवान विश्वकर्मा काका हवान पूजन करते इंजीनियर।- सोशल मीडिया।
विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कल-कारखानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और तकनीकी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। सुबह प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के बाद मशीनों और उपकरणों की पूजा कर हवन किया गया। पथरहिया स्थित औद्योगिक आस्थान में मिर्जापुर मेटल इंडस्ट्रीज में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कल्याण अग्रहरि के नेतृत्व में विश्वकर्मा पूजन हुआ। आईआईए के मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल ने दीप जलाकर पूजा की। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, मनोज खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं नलकूप खंड की कार्यशाला में भी अधीक्षण अभियंता नलकूप समेत अधिकारियों ने हवन-पूजन किया। सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा हुई। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र सिंह, प्रो. नमृता ढंडा, डॉ. विनय कुमार तोमर, शिव प्रकाश बिहारी, प्रो. कमलेश गुप्ता, प्रो. संजय मौर्य, डॉ. विजय प्रताप सिंह और डॉ. रत्नेश पांडेय समेत शिक्षक मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचलों में बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों, पावर हाउस, फैक्ट्रियों, क्रेशर प्लांटों, वर्कशॉप और निजी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कर्मचारियों ने पहले औजारों और मशीनों की सफाई की, इसके बाद उनकी पूजा कर आरती उतारी और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
चील्ह, सागरपुर और पुरजागिर समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। पुरजागिर चौराहे पर धर्मेंद्र कुमार बीडीसी के नेतृत्व में पूजा की गई। चील्ह पावर हाउस में जेई हरिप्रसाद पाल और संविदा कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारकर औजारों की पूजा की। हलिया और देवरी पावर हाउस के साथ थाना परिसर में भी पूजन हुआ। अहरौरा नगर और आसपास के क्षेत्रों में कल-कारखानों व दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। क्षेत्र के विभिन्न क्रेशर प्लांटों में भी पूजन हुआ। सोनपुर में डॉ. शैलेंद्र सिंह ने नए क्रेशर प्लांट का उद्घाटन किया।