फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Looting of 2.5 lakh rupees in Bela forest, police engaged in investigation

बेला जंगल में ढाई लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Looting of 2.5 lakh rupees in Bela forest, police engaged in investigation
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास फाइनेंस कंपनी का पैसा लेकर जा रहे एरिया मैनेजर के साथ गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने बाइक गिराकर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिया। निजी अस्पताल में उपचार कराकर घायल पीड़ित ने थाने में लूट की सूचना दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कलवारी कस्बा स्थित सूर्या ज्योति माइक्रो फाइनेंस नाम की प्राइवेट कंपनी के एरिया मैनेजर अमरेश कुमार मौर्या अपने साथी सेंटर मैनेजर संजय के साथ बाईक से गुरुवार को समूह का दो लाख 44 हजार रुपये लेकर बरौधा पुल मिर्जापुर स्थित आरओ आफिस जमा करने जा रहे थे। अमरेश ने बताया कि बेला जंगल मे बारह बजे के पास पहुचा था कि बदमाश बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बैग में रखा पैसा लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद राहगिरो की मदद से घर वालों को सूचना देकर बुलाया और उपचार के लिए कलवारी के निजी अस्पताल चले गए। उपचार कराकर चार घंटे बाद शाम को मड़िहान थाने पर पहुंच कर लूट की सूचना दिया। इसके बाद पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। इसके बाद घटना स्थल पर का निरीक्षण कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना के चार घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed