{"_id":"59c94de24f1c1b70548b45fc","slug":"looking-at-the-nature-of-skandamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कंदमाता के स्वरूप देख हुए विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कंदमाता के स्वरूप देख हुए विभोर
mirzapur news
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
भक्तों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्घालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर मंगल कामना कर प्रार्थना की। गंगा घाटों पर स्नान करने वाले दर्शनार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। दूर दराज से आए भक्त स्कंद माता का दर्शन कर निहाल हो गए। सोमवार को मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन करने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात्रि तक चलता रहा। पंचमी के दिन लगभग तीन लाख भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाया।
नवरात्र मेला के पंचमी पर भक्तों का रेला लगा रहा गुड़हल, गुलाब व कमल के पुष्प से मां का भव्य श्रृंगार किया गया था। मंदिर की तरफ जाने वाली समस्त गलियों में श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। गंगा घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालु माला, फूल, नारियल, चुनरी एवं प्रसाद लेकर विंध्यधाम में पहुंच कर मां का दर्शन पूजन किया। मां के अद्भुत रूप का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर को उठे। विंध्यधाम पहुंचे आस्थावानों ने श्रद्धा भाव से मां के दरबार में मत्था टेक, सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर घंट, घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं मां के जयकारे से पूरा विंध्य क्षेत्र गूंज उठा था। मंगला आरती के बाद से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। मां की आरती के समय का पट बंद होने पर कतार में खड़े श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन होकर अपनी जगह पर बैठ गए। कपाट खुलते ही भक्तों के जयघोष से कतारें आगे बढ़ने लगीं। श्रद्धालुओं ने मां के द्वार पर पहुंच कर विधिवत दर्शन पूजन कर मंगल कामना की।
विद्युत झालरों से जगमगा रहे विध्यधाम के घाट
नवरात्र के उपलक्ष्य में गंगा घाटों को भव्य रूप से सजाया गया है। पक्का घाट, दीवान घाट, अखाड़ाघाट, गोदारा घाट, परशुराम घाट, इमली घाट पर जिला प्रशासन की ओर से रंग बिरंगी झालरों एवं लाइटों से सजावट की गई है। झालरों से सजे गंगा घाट रात में जगमग रोशनी की छटा बिखेर रहे हैं। पक्का घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्घालु मां का दर्शन करने के बाद घाटों पर परिवार के साथ घूमने के साथ साथ मोबाइल कैमरे से अनोखे पल को कैद करते दिखाई दिए।