फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Locks of school, panchayat building and shop were broken

Mirzapur News: स्कूल, पंचायत भवन और दुकान के ताले चटकाए

Wed, 12 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Locks of school, panchayat building and shop were broken
जमालपुर/हलिया। जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल गांव के पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर सामान समेट ले गए। वहीं, हलिया थाना क्षेत्र के बडौही मोड़ पर गुमटी का ताला तोड़कर परचून का सामान ले गए। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह टहलने निकले तो विद्यालय और पंचायत भवन का ताला टूटा देख ग्राम प्रधान को सूचना दिया। चोर पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, सीसी कैमरा, इन्वर्टर व बैटरी ले गए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय से इन्वर्टर बैटरी और कागजात चोर ले गए। ग्राम प्रधान पुनीत सिंह और विद्यालय के प्राध्यापक अशोक कुमार ने चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के हलिया के कुबरा मजरा निवासी लवकुश ने तहरीर देकर बताया कि बडौही मोड़ पर गुमटी में उसकी परचून की दुकान है। मंगलवार को सुबह वह दुकान पहुंचा तो गुमटी का ताला टूटा था और उसमें रखा 35 लीटर पेट्रोल, कॉपी, किताब, तेल, साबुन और दो हजार रुपये गायब थे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed