{"_id":"5730e2f74f1c1b0b0a919f82","slug":"local-people-deny-to-pay-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स देने से किया इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स देने से किया इनकार
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 10 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अदलहाट में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर फत्तेपुर ग्राम के पास स्थापित टोल प्लाजा द्वारा मनमाने तरीके से वसूले जा रहे टैक्स के विरोध में संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पार्टियाें के नेताओं ने एक जुटता दिखाते हुए मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के समस्त वाहनों, शव, स्कूल, रोगी तथा शादी ब्याह में आने वाले वाहनों से वसूली नहीं करने व व्यावसायिक वाहनों से उसकी दूरी के अनुसार निर्धारित शुल्क लेने और रोड के दोनों सर्विस रोड, त्रिमुहानियों पर ओवरब्रिज बनाने की मांग किया।
भारतीय किसान यूनियन वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि फत्तेपुर मेें स्थापित टोल प्लाजा के शून्य से 20 किलोमीटर की दूरी पर पहला टोल प्लाजा होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है सड़क
विज्ञापन
निर्माण कंपनी मनमाने तरीके से प्लाजा लगा कर वसूली करने में लगी हुई है। किसान यूनियन भानू गुट के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, जिलाध्यक्ष अली जमीर के खां के साथ कांग्रेस के मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक रामलौटन सिंह बसपा नेता, अनमोल सिंह, इंजीनियर राजबहादुर सिंह, ने भी धरना-प्रदर्शन और सभा में शिरकत किया।
संयुक्त रूप से इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सपा, माले, आम आदमी पार्टी समेत अन्य पार्टियों नेताओं ने मौजूद रह कर टोल टैक्स माफ कराने की मांग की। जनसभा को पूर्व जिला पंचायत सदस्य साधु शरण पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामराज पटेल, डा. अनिल सिंह, अरुण सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, नरेंद्र मिश्रा, लाला मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।
चुनार विधायक जगतंबा सिंह पटेल भी कार्यक्रम पहुंचे और उन्होेंने भी टोल प्लाजा पर की जा रही वसूली को गलत ठहराते हुए उसे माफ करने की मांग की। इस अवसर पर अशोक दीक्षित, दिलीप सिंह, किशोरी सिंह, शीतेश द्विवेदी, धर्मदेव उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरना की अध्यक्षता कर रहे अली जमीर खां ने मांग पत्र मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को सौंपा।